{"_id":"6a6b5160afc91deb040d7972","slug":"rishabh-cricket-academy-organised-a-camp-where-cricketers-were-trained-meerut-news-c-72-1-mct1009-157047-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में लगा कैंप, क्रिकेटराें को प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में लगा कैंप, क्रिकेटराें को प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कैंप के पहले दिन ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के 110 क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया। उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं गईं। उन्हें आगामी ट्रायल के संबंध में जानकारी दी गई। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बच्चों को फ्रंट फुट ड्राइव, बैकफुट ड्राइव, डिफेंस समेत आदि शॉर्ट्स का अभ्यास कराया।
उन्होंने बताया कि कैंप में अंडर-9 से लेकर अंडर-19 तक के क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सभी वर्ग में अभ्यास कराया गया। भविष्य में होने वाले ट्रायल के लिए तैयार किया गया। उन्होंने बच्चों को अंडर-14 और अंडर-16 स्तर से ही अपनी प्रतिभा के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्रिकेटरों को गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण का भी अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी ऐसे कैंप लगाकर क्रिकेट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और उन्हें अभ्यास कराया जाएगा।