{"_id":"69ff374c62f9e25e7f0f3d5b","slug":"rishabh-cricket-academy-kings-won-the-final-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-153032-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स ने फाइनल मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स ने फाइनल मैच जीता
विज्ञापन
- छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सब जूनियर वर्ग का फाइनल मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने 7 रन से फाइनल जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 217 रन बनाए। इसमें साहिल ने 60, प्रत्यक्ष ने 42, अक्ष ने 36, युग ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक, शिवांश ने तीन-तीन, देवांश और सार्थक ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में 210 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अदीब ने 47, विवेक ने 40, देवांश ने 37, आरिश ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष, प्रत्यक्ष ने तीन-तीन, सार्थक, साहिल ने दो-दो विकेट लिए। ऋषभ की टीम ने 7 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मैच के बाद मुख्य अतिथि विपिन सिरोही के बड़े भाई कर्नल जितेंद्र पाल सिरोही ने टीमों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य एस त्यागी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए। मैन ऑफ द मैच प्रत्यक्ष और साहिल को संयुक्त रूप से दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट, मैन ऑफ द सिरीज अनिक व देवांश को चुना गया। गेंदबाज 22 विकेट लेने वाले संचित रहे। इसके अलावा अक्ष, सार्थक, देवांश, प्रत्यक्ष, आरिश, आरोहन, कबीर, युग, मुआज, रियांश, अब्दुल फहाद को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से जूनियर वर्ग के टूर्नामेंट की शुरूआत होगी।