{"_id":"6a0f254287ca22fb86096280","slug":"rishabh-cricket-academy-hunter-won-the-final-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-153620-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर ने फाइनल मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर ने फाइनल मैच जीता
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने मैच जीतकर जूनियर वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। इसमें धैर्य ने 70, देव शर्मा ने 40, शिव ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में हसन ने पांच विकेट, अर्जुन, सागर एवं अभिजीत ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.1 ओवर में 239 रन ही बना सकी और छह रन से फाइनल मैच हार गई। टीम की ओर से रितिक ने 48, अभिजीत ने 42, उमंग ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुभान ने छह विकेट लिए। शिव और केशव ने दो दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच धैर्य व सुभान को दिया गया। मैच के बाद मुख्य अतिथि पवन गोयल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया मैन ऑफ द सीरीज देव, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज वैभव एवं गेंदबाज अर्जुन रहे। सराहनीय प्रदर्शन करने वाले हसन, उमंग, दीपांशु, रितिक, दक्ष, केशव, वैभव, आईश आदि को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।