फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy, Hunter, and GTB Win Matches

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर और जीटीबी ने जीते मैच

Sun, 03 May 2026 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy, Hunter, and GTB Win Matches
- देवांश वर्मा ने खेली शतकीय पारी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में हुए मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर और गुरु तेग बहादुर स्कूल (जीटीबी) क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। देवांश वर्मा ने शतकीय पारी खेल को सभी को आकर्षित किया।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसमें विराट ने 48, राघव ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सार्थक ने दो, कबीर ने दो और आयुष ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए और एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अक्ष ने 44, साहिल ने 38, कबीर ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में विराट ने दो, शोएब ने दो, याहम ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इसमें देवांश वर्मा ने 53 गेंद में 23 चौकों की मदद से 125 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में असलाम ने दो, सुभान और हमजा ने भी दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम 20 ओवर में 181 रन बनाकर आउट हो गई। ऋषभ हंटर की टीम ने 24 रन से मैच जीता। गुरु तेग बहादुर की ओर से हमजा ने 43, सुभान ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में आरोहन, गोल्डन और कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच कबीर और आयुष संयुक्त रूप से रहे। दूसरे में देवांश को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को भी एक लीग मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed