फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy defeated Sports XI

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स इलेवन को हराया

Mon, 18 Aug 2025 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy defeated Sports XI
मेरठ..कंवलजीत..ऋषभ एकेडमी में टूर्नामेंट के दौरान खिलाडियों को सम्मानित कर्त कोच अतहर अली.....स
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
विज्ञापन

फोटो
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 235 रन बनाए। इसमें रिहान ने टीम की ओर से 104 रन की शतकीय पारी खेली। हिमांशु ने 48, अभिजीत ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने 5 विकेट लिए। कृष्णा ने दो विकेट लिए। अरहान और अवि ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स इलेवन की टीम 28.5 ओवर में 210 रन ही बना सकी और पूरी टीम आउट हो गई। इसमें समीर ने 47, आदित्य ने 42, शौर्य ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में कुश ने तीन, कुणाल ने तीन व हिमांशु और कबीर ने दो-दो विकेट लिए। ऋषभ की टीम ने 25 रन से मैच जीता। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज 13 से 15 साल वाले वर्ग में मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed