फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy defeated HM Cricket Club by seven wickets.

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने एचएम क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

Wed, 15 Apr 2026 06:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy defeated HM Cricket Club by seven wickets.
मेरठ। आईटीआई साकेत के मैदान पर खेले गए मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने एचएम क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचएम क्रिकेट क्लब की टीम ने 24.5 ओवर में 180 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से उमर ने 74 रन, कृष्णा ने 37 रन, देव ने 32 रन और कृष्णा रस्तोगी ने 30 रनों का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से कार्तिक ने चार विकेट लिए। इसके अलावा कृनाल, अवि और श्रेष्ठ ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से शौर्य ने 44 रन, रोनित ने 40 रन, पार्थ ने 38 रन व आदित्य और आरिश ने 25-25 रनों का योगदान दिया। एच एम क्रिकेट क्लब की ओर से अजीम ने दो और कृष्णा रस्तोगी ने एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को सब जूनियर वर्ग का मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed