{"_id":"691dc32ef2e606715a089ca8","slug":"rishabh-cricket-academy-beats-sports-star-xi-meerut-news-c-72-1-mct1009-144166-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार इलेवन को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 10 रन से जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 166 रन बनाए। इसमें ध्रुव ने 39, करन ने 38, मुकुल ने 36, शिवम ने 35 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अविरल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लिए।
अयान ने दो और सुभान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 19 ओवर में दस विकेट खोकर महज 156 रन ही बना सकी। मन्नू ने 37, नीरव ने 33, विराट ने 35, कुंज ने 30 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में ध्रुव ने तीन विकेट लिए। गोल्डन और अर्जुन ने दो-दो विकेट लिए। ऋषभ की टीम ने दस रन से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज सीनियर वर्ग में आईटीआई क्रिकेट मैदान में मैच खेला जाएगा।