Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy beat Meerut XI by two runs

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को दो रन से हराया

Mon, 22 Sep 2025 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy beat Meerut XI by two runs
फोटो
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने दो रन से मैच जीता। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसमें अभिजीत ने 42, रिहान ने 39, फाजिल ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से पार्थ ने तीन, आदित्य ने तीन, कार्तिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 23.5 ओवर में 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से पार्थ ने 47, आदित्य ने 40, कार्तिक व सागर ने 30-30 रन बनाए। गेंदबाजी में रोनित ने 4 विकेट, अवि ने तीन, कुणाल ने दो विकेट लिए। कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को जूनियर वर्ग का एक मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed