{"_id":"691095bb0e8eda019c06416b","slug":"rishabh-cricket-academy-and-gtb-won-the-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-143572-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी ने मैच जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रविवार को दो क्रिकेट मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसमें अवीक ने 32, कार्तिक ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम ने 3 ध्रुव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18वे ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाकर मैच जीता। इसमें मल्लू ने 35, दक्ष ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन रियान ने दो विकेट लिए।
दूसरा मैच 13 से 16 साल के वर्ग में हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 23 ओवर में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसमें हम्माद ने 40, प्रिंस ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रेष्ठ ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी 25वे ओवर में 194 रन पर पूरी टीम आऊट हो गई। इसमें टीम की ओर से आदित्य ने 92 रन की पारी खेली। सहल ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वीर और शिव ने तीन तीन विकेट लिए। मैच से पूर्व कनिष्क जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन सचिव अतहर अली ने सभी को बधाई दी।