{"_id":"6890b20ad179092ea00e364e","slug":"rishabh-academy-red-won-the-trophy-due-to-shivs-bowling-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138163-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव की गेंदबाजी से ऋषभ एकेडमी रेड ने ट्राफी कब्जाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव की गेंदबाजी से ऋषभ एकेडमी रेड ने ट्राफी कब्जाई
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में विपिन सिरोही टूर्नामेंट में खिलाडियों को पुरस्
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल में खेले जा रहे पांचवें आल इंडिया विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (आठ साल से 11 साल) की ट्राफी शिव की घातक गेंदबाजी (4 ओवर में 30 रन पर 6 विकेट) की बदौलत ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने अपने नाम की।
फाइनल मैच का टॉस ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन बनाए। उमंग ने 47, राघन 41 और हुसैन ने 40 रन बनाए। कृष्णा ने दो, हमजा ने तीन, प्रसंग, अभय और देव ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में 175 रन पर आलआउट हो गई। आयुष व क्रिकेट कोच अतहर अली ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की।
समापन पर पुरस्कार वितरण फाइनल मैच वाले दिन कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में चेयरमैन इंद्रजीत सिंह सालवान, कर्नल जितेंद्र पाल सिरोही, डाॅ. कर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य जीटीबी, शेखर, विनीत सरीन आदि का सहयोग रहा।