फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rise above attachment and desire, and walk the path of Dharma: Bhav Bhushan

राग और आसक्ति से ऊपर उठकर धर्म के मार्ग पर चलें : भाव भूषण

Mon, 27 Jul 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Rise above attachment and desire, and walk the path of Dharma: Bhav Bhushan
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आषाढ़ की अष्टाह्निका के पावन पर्व पर मुनि भाव भूषण महाराज के सानिध्य में चल रहे 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ 600 अर्घ्य चढ़ाए। स्वर्णमयी नंदीश्वरद्वीप जिनालय में आयोजित विधान में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शुभारंभ मुख्य वेदी पर भगवान शांतिनाथ के जलाभिषेक से हुआ। श्रद्धालु श्री पंचमेरु नंदीश्वरद्वीप जिनालय पहुंचे और मंगलाष्टक के साथ विधान की धार्मिक क्रियाएं शुरू की गईं। विधान में मांडले पर विराजमान भगवान शांतिनाथ का इंद्रों ने अभिषेक किया। शांतिधारा पवन जैन, रमन जैन, राजकुमार जैन-साधना, अजय-पुलकित और सुनीता जैन ने की। विधान की क्रियाएं पंडित आशीष जैन शास्त्री ने संपन्न कराईं।
विज्ञापन

विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने पात्रों का मंगल तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया। क्षेत्र अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन और कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि रागी जीव चार प्रकार के होते हैं। इनमें पहला धर्मानुरागी, दूसरा विषयानुरागी, तीसरा प्रेमानुरागी और चौथा मज्जानुरागी होता है। उन्होंने कहा कि धर्मानुरागी व्यक्ति का मन सदैव धर्म और आध्यात्मिक चिंतन में लगा रहता है। विषयानुरागी व्यक्ति सांसारिक विषयों और गृहस्थ जीवन में ही अधिक रुचि रखता है। प्रेमानुरागी व्यक्ति दूसरों के प्रति प्रेम और स्नेह की भावना रखता है। मज्जानुरागी व्यक्ति अपने रक्त संबंधों के प्रति विशेष मोह रखता है। दूर का रिश्ता होने पर भी वह उससे प्रभावित रहता है।

मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य को मोह और आसक्ति से ऊपर उठकर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। संतों के प्रवचन और उपदेश जीव के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। भगवंतों की मंगल आरती की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या हुई, जिसमें गुरुकुल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन, नवनीत जैन, शुभम जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed