फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Riot control exercises were conducted from city to countryside

शहर से देहात तक किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास

Tue, 20 May 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Riot control exercises were conducted from city to countryside
मेरठ..कंवलजीत..बेगमपुल चौराहे पर दंगा नियंत्रण को लेकर रिहर्सल मॉकड्रिल करती पुलिस.....संवाद
मेरठ। शहर से लेकर देहात तक के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों से दंगा नियंत्रण के अभ्यास के लिए मॉक ड्रिल कराई गई। विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान अभ्यास किया गया कि यदि दंगे की स्थिति होती है तो नियंत्रण के लिए क्या किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों को निर्देश दिए कि सभी चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में दंगा नियंत्रण अभ्यास करेंगे। कई टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण उपकरणों का संचालन सिखाया गया। देहात के किठौर में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र और शहर में भूमिया का पुल, बागपत अड्डा, बेगमपुल पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में मॉक ड्रिल हुई। अधिकारियों ने उपकरणों की जांच की और पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पुलिसकर्मियों को भीड़ पर नियंत्रण और पथराव जैसी स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही आगजनी की स्थिति में कार्रवाई, आंसू गैस के प्रयोग और लाठीचार्ज जैसे हालात का अभ्यास कराया गया। एसएसपी ने बताया कि यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी का हिस्सा था।

मेरठ..कंवलजीत..बेगमपुल चौराहे पर दंगा नियंत्रण को लेकर रिहर्सल मॉकड्रिल करती पुलिस.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..बेगमपुल चौराहे पर दंगा नियंत्रण को लेकर रिहर्सल मॉकड्रिल करती पुलिस.....संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed