फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rihan from Krishak Inter College selected for the state cricket team

Meerut News: कृषक इंटर काॅलेज के रिहान का राज्य क्रिकेट टीम में चयन

Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Rihan from Krishak Inter College selected for the state cricket team
कृषक इंटर कालिज का रिहान जिसका चयन राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं कॉमर्स के छात्र रिहान का चयन अंडर-19 वर्ग में राज्य क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने भीष्म नगर उर्फ भैंसा निवासी रिहान को बधाई देते हुए बताया कि रिहान एक कुशल लेफ्ट हैंड स्पिनर है, जिसने हाल ही में मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि कानपुर में आयोजित होने वाली आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रिहान का यह चयन समस्त क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। विद्यालय आगमन पर छात्र का भव्य स्वागत किया जाएगा और उसे हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार, अमित गुप्ता, लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा और डॉ. केशव कुमार आदि ने भी खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed