राइफल लूट प्रकरण: सरदार जर्मन सिंह को लेकर शामली पहुंची NIA, आरोपी का मोबाइल बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार माह पूर्व गांव कमालपुर के निकट सिपाही और होमगार्ड को गोली मारकर घायल करने और उनकी राइफल लूटने के मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम मंगलवार को मुख्य आरोपी सरदार जर्मन सिंह को साथ लेकर झिंझाना पहुंची। टीम आरोपी की निशानदेही पर ट्यूबवेल से उसका मोबाइल बरामद कर वापस लौट गई।
मंगलवार को शामली जनपद के झिंझाना पहुंची एनआईए की टीम ने मुख्य आरोपी सरदार जर्मन सिंह की निशानदेही पर उसके घर के पास स्थित ट्यूबवेल से मोबाइल बरामद किया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि इसके बाद टीम लौट गई। चार माह पूर्व झिंझाना थाना क्षेत्र के चौसाना पुलिस चौकी के गांव कमालपुर स्थित पुलिस पिकेट से बाइक सवार चार बदमाशों ने होमगार्ड संजय वर्मा को गोली मारकर और हेड कांस्टेबल संसार सिंह को घायल कर राइफल लूट ली थी। इस मामले में पुलिस और स्वाट टीम ने 15 अक्तूबर को रात को रंगाना मोड़ के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों अमृत सिंह और गुरूजेंट सिंह को गिरफ्तार कर किया था। उनकी निशानदेही पर रंगाना फार्म स्थित गुरुद्वारे से पुलिस से लूटे गए हथियार बरामद किए थे। पुलिस पूछपाछ में तीन अन्य साथियों के नाम बताए थे।
इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी कर्म सिंह निवासी डेरा बिरसा सिंह और रंगाना फार्म के गुरुद्वारे के ग्रंथी कर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में आरोपियों का संपर्क खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट से होना पाया था। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि लूटे गए हथियारों से पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की होने वाली रैली को दहलाना था। इस खुलासे पर इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। इस घटना के मास्टरमाइंड जर्मन सिंह को पंजाब पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किया था। एनआईए टीम तभी से जिले में डेरा डाले हुए है। कई बार आरोपियों को लेकर एनआईए टीम झिंझाना क्षेत्र में पहुंचकर जांच पड़ताल कर चुकी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/