फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   riding on tank for second marriage

दूसरी शादी करने को लेकर पानी की टंकी पर चढा दो बच्चो का पिता

Mon, 15 Feb 2021 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
riding on tank for second marriage
दूसरी शादी की जिद में टंकी पर चढ़ा दो बच्चों का पिता
विज्ञापन

मेरठ। अब्दुलापुर में दो बच्चों का पिता दूसरी शादी करने की जिद में ग्लोबल सिटी के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने दूसरी शादी कराने का शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसकी पत्नी ने उसे उतराने का प्रयास किया तो उसने टंकी से कूदने की धमकी दे दी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह उसे उतरवाया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार अब्दुलापुर निवासी लाखन पुत्र विजय हापुड़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र के टीबी वार्ड में हेल्थ विजिटर के रूप में काम करता है। उसके घर पर पत्नी गुड़िया और दो बच्चे हैं। काफी समय से हापुड निवासी महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके चलते घर में भी विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

रविवार को लाखन सिंह दूसरी शादी करने की जिद करते हुए पानी की टंकी पर जा चढ़ा। वह दूसरी शादी कराने को लेकर शोर मचाने लगा। पति के बारे में जानकारी मिलने पर पत्नी गुड़िया भी पहुंच गई। उसने कई बार टंकी से उतरने के लिए कहा। मगर लाखन सिंह नहीं माना और टंकी से कूदने की धमकी दे दी। बाद में पुलिस टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे उतरवाया गया। पुलिस ने शांति भंग करने और आत्महत्या की धमकी देने सहित अन्य आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed