फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RG College secured the first position in the UP Praman Portal rankings.

Meerut News: आरजी कॉलेज को यूपी प्रमाण पोर्टल की रैंकिंग में मिला पहला स्थान

Sun, 21 Jun 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
RG College secured the first position in the UP Praman Portal rankings.
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज ने यूपी प्रमाण पोर्टल की रैंकिंग में मेरठ मंडल में चौथी बार पहला स्थान हासिल किया है। कॉलेज को उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। महाविद्यालय ने कुल 66.88 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज ने उत्तर प्रदेश सरकार के यूपी प्रमाण पोर्टल पर 44 पैरामीटर पर प्रदर्शन किया। पिछले पांच महीनों में से 4 महीने कॉलेज शीर्ष दस की सूची में बना रहा है। कॉलेज ने उन्नत भारत, मेंटर-मेंटी कार्यक्रम और छात्र उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। नवाचार और गूगल क्लासरूम में भी कॉलेज को पूरे अंक मिले हैं। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने बताया कि प्रदेश स्तर पर पहला स्थान लखनऊ के एपी सेन जुबली गर्ल्स मेमोरियल पीजी कॉलेज को मिला है। प्रबंध समिति सचिव पुनीत नाथ और राहुल मित्थल ने इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed