1857 की क्रांति : आगाज करने वाले ये सिपाही थे प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में 24 अप्रैल 1857 की सुबह थर्ड नेटिव लाइट कैवेलरी रेजीमेंट की परेड में कर्नल कारमाइकल स्मिथ ने चर्बी लगे कारतूस चलाने का आदेश सिपाहियों को दिया था। इन कारतूसों को बंदूक में डालने से पहले मुंह से खोलना पड़ता था। रेजीमेंट के 90 में से 85 सैनिकों ने मुंह से कारतूस खोलने से इंकार कर दिया। सिपाहियों ने चर्बी लगे कारतूस चलाने के खिलाफ बगावत कर दी। 9 मई 1857 को मेरठ के परेड ग्राउंड (वर्तमान कुलवंत सिंह स्टेडियम) में इन सैनिकों को लाकर उनका कोर्ट मार्शल कर उनकी वर्दी उतार ली गई। 10 मई 1857 को यही 85 सैनिक जंग-ए-क्रांति के प्रमुख सूत्रधार बने।
पढ़ें : 1857 का संग्राम: पूर्ण चंद्र रात्रि में उठा था क्रांति का ज्वार, एक क्लिक में जानें इतिहास
इनके नाम हवलदार मातादीन, शेख पीरअली नायक, अमीर कुदरत अली नायक, शेख हुसैनुद्दीन, शेख नूरमोहम्मद नायक, शीतल सिंह, जहांगीर खान, मीर मोसिन अली, अलीनूर खां, मीर हुसैन बख्श, मथुरा सिंह, नारायण सिंह, लाल सिंह, सौदान सिंह, शेख हुसैना बक्श, साहिब दाद खान, विसन सिंह, बलदेव सिंह, शेख नुंदू, नवाब खां, शेख रमजान अली, मोहम्मद खान, मक्खन सिंह, दुर्गा सिंह प्रथम, नसरउल्ला बेग, मेहराब खान, दुर्गा सिंह द्वितीय, नबीबक्ष खान, जूरखान सिंह प्रथम, नुदजू खान, जूर खान सिंह द्वितीय, अब्दुल्ला खान, इसेन खान प्रथम, जबरजस्त खान, मुर्तेजा खान, मरजूर सिंह, अजीमुल्लाह खान प्रथम, अजीमुल्लाह खान द्वितीय, काला खान, शेख साधु लल्ला, सालार बक्श खान, शेखरुत अली, द्वारका सिंह, कालका सिंह, रघुवीर सिंह, बलदेव सिंह, दर्शन सिंह, इदाद हुसैन, पीर खान प्रथम, मोती सिंह, शेखफजल इमाम, हीरा सिंह, सेवा सिंह, मुरादशेर खान, शेख आरामअली, काशी सिंह, अशरफ अली खान, कादर दाद खान, शेख रुस्तम, भगवान सिंह, मीर इम्दाद अली, शिवबक्ष सिंह, लक्ष्मण सिंह, शेख इमामबक्ष, उस्मान खान, दरियाव सिंह, मसूद अली खान, शेख गयास बख्श, शेख उन्मेद अली, अब्दुल वाहब खान, रामसहाय सिंह, पन्हा अली खान, लक्ष्मण दुबे, रामशरण सिंह, शेख ख्वाजा अली, शिवसिंह, शीतल सिंह, मोहन सिंह, विलायत अली खान, शेख मोहम्मद ख्वाजा, इंद्रसिंह, फतह खान, मेकू सिंह, शेख कासम अली व रामचरण सिंह आदि हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/