फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   revealing the robbery in gur vyaari house

गुड़ व्यापारी के घर लूट का खुलासा, तीन बदमाश पकड़े

Wed, 24 Jul 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
revealing the robbery in gur vyaari house
23पीजीएच1ए - गुड व्यापारी के यहां हुई लूट के संबंध में जानकारी देते सीओ तथा पीछे खडे पकडे गए बदमाश। - फोटो : PARIKESHGARH
गुड़ व्यापारी के घर लूट का खुलासा, तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर में दो सप्ताह पूर्व गुड़ व्यापारी के घर में हुई लूट का पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों से लूट के जेवर, एक मोबाइल, नगदी एवं दो तमचे, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू बरामद किए हैं। बदमाशों ने घटना में शामिल अपने चार साथियों का नाम भी बताए।
बता दें कि दो सप्ताह पूर्व नगर के खजूरी दरवाजा निवासी गुड़ व्यापारी विरेंद्र पुत्र प्यारेलाल के घर आधा दर्जन बदमाशों ने परिवार के लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर जेवरात, 30 हजार रुपये, दो मोबाइल लूट लिए थे। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने थाने में हंगामा करते हुए घटना का खुलासा करने की मांग की थी। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने घटना का खुलासा करते हुए कपिल पुत्र सलेकचंद निवासी रामनगर, अंकित उर्फ सोनू पुत्र शेर सिंह निवासी गांवड़ा व संदीप पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी ग्राम पलड़ा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक चेन मय लोकेट, एक गले का सेट सोने का, 900 रुपये, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू बरामद किया। सीओ सदर देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपने साथी मनीष पुत्र कृष्णपाल निवासी कताई मिल थाना परतातापुर, सचिन पुत्र महेश, विनीत पुत्र पप्पू ग्राम रामनगर परीक्षितगढ़, अंकुश पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला पूठी दरवाजा परीक्षितगढ़ को घटना में शामिल होना बताया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एक माह की थी रैकी
आरोपी संदीप ने बताया कि एक माह गुड़ व्यापारी विरेंद्र सिंह के घर की रैकी की जा रही थी। गुड़ व्यापारी के घर मोटी रकम होने की आशंका के चलते उसके तीनों साथी सुबह चार बजे मकान में लगे पाइप पर चढ़कर मकान के आंगन में बने शौचालय में घुस गए थे। सुबह करीब 6 बजे गुड़ व्यापारी की पत्नी शौच के लिए आई। जिसे हमने गन प्वाइंट पर लेकर मकान में ले गए तथा घटना को अंजाम दिया। वहीं बाकी उसके चार साथी आने जाने वालों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed