फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revealing of girlfriend's murder in Saharanpur, Murderer arrested

हत्यारोपी ने जुर्म कबूला, कहा- पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी, इसलिए मार डाला

Fri, 27 Apr 2018 06:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Revealing of girlfriend's murder in Saharanpur, Murderer arrested
फाइल फोटो

सहारनपुर में चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव गाठेडा की युवती अरीना की राजस्थान में हुई हत्या का खुलासा हो गया है। गांव से उसे बहलाकर ले जाने वाले युवक ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पहचान छिपाने के लिए युवती के कपड़े उतारे गए और चेहरे की खाल चाकू से छीलकर शव को रेल पटरी पर रख दिया गया। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


थाना चिलकाना के गांव गाठेड़ा निवासी हसीन की पुत्री अरीना की हत्या का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि गांव का ही युवक नदीम पुत्र मुंतजीम बहलाकर अरीना को राजस्थान के जिला सिरोही के गांव मावल ले गया था। वहां वह उसे किराए के मकान में लेकर रह रहा था। इसी मकान के एक हिस्से में गाठेड़ा के आजम खान पुत्र फुरकान और उसकी पत्नी नाजिश रहते थे। पुलिस ने बताया कि अरीना का एक पूर्व प्रेमी परवेज निवासी परागपुर भी था। परवेज को लेकर ही नदीम और अरीना में विवाद हुआ और 14 अप्रैल की रात को नदीम ने गला दबाकर अरीना की हत्या कर दी। हत्या की जानकारी उसने दूसरे कमरे में रह रहे आजम खान और उसकी पत्नी को दी। तीनों रात के अंधेरे में बाइक से अरीना की लाश लेकर वासदा होते हुए रेलवे लाइन पर गए। वहां अरीना के कपडे़ उतार दिए तथा पहचान मिटाने के लिए चेहरे की खाल चाकू से उतार दी तथा सिर को रेल की पटरी पर रखकर चले गए। बाद में कपड़ों को भी जला दिया। 
विज्ञापन


वहीं 15 अप्रैल को मावल रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिलने की जानकारी दी। राजस्थान पुलिस ने लाश की पहचान का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस को मकान मालिक से नदीम आजम तथा उसकी पत्नी के रहने के बारे में पता चला। पुलिस को कमरे से आधा लाल कपड़ा मिला। ऐसा ही लाल कपड़े का टुकड़ा अरीना की लाश के पास मिला था। कपड़े को अहम सूत्र मानकर राजस्थान पुलिस ने नदीम, आजम तथा उसकी पत्नी की तलाश शुरू की। पुलिस को नदीम तथा आजम के बिजनेस पार्टनर घनश्याम ने बताया कि नदीम अपने गांव से एक लड़की को लकर आया था। 23 अप्रैल को राजस्थान पुलिस ने चिलकाना पुलिस से अरीना के बारे में जानकारी ली थी। 24 अप्रैल को थाना आबूरोड जिला सिरोही राजस्थान के उप निरीक्षक शबिर ने थाना चिलकाना आकर अरीना की हत्या के बारे में बताया। इन सूचनाओं के आधार पर मुख्य आरोपी नदीम को गांव के पास से ही बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में सहयोगी आजम और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मोहब्बत में प्रेमिका को मिली खौफनाक सजा, प्रेमी ही बना जान का दुश्मन, मार डाला

पूर्व प्रेमी को नहीं भूल पा रही थी, इसलिए मार दिया

Revealing of girlfriend's murder in Saharanpur, Murderer arrested
फाइल फोटो

नदीम ने बताया कि वह अरीना से प्रेम करता था। कुछ दिन पहले अरीना पास के गांव पैरागपुर निवासी परवेज के साथ भाग गई थी। लेकिन शाम को वापस भी आ गई थी। यही बात उसे चुभ गई। वह अरीना के प्रति बदले की भावना रखने लगा। मौका पाकर 11 अप्रैल को अरीना को राजस्थान ले आया तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि नदीम तथा अरीना का घर गांव में आमने-सामने ही है। दोनों के परिवारों में दूर की रिश्तेदारी भी है। अरीना के दो भाई तथा तीन बहनें हैं।

पिता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
अरीना के पिता हसीन का कहना है कि चिलकाना पुलिस की लापरवाही के चलते ही बेटी का शव नहीं मिल पाया और राजस्थान पुलिस ने उसकी बेटी को सुपुर्दे खाक करने की बजाए उसका जलाकर अंतिम संस्कार कराया। पुलिस चाहती तो बेटी का शव मिल सकता था। मैंने पुलिस को 12 अप्रैल को ही गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी। लेकिन तब पुलिस ने लेने से मना कर दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed