फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revealing 350 crore fraud in ration scam in Meerut city of Uttar Pradesh

मेरठ में 350 करोड़ का घोटाला, 120 आधार कार्डों से निकाला 27 हजार लोगों का राशन

Mon, 20 Jan 2020 03:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Jan 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
Revealing 350 crore fraud in ration scam in Meerut city of Uttar Pradesh
राशन घोटाला - फोटो : file photo

मेरठ जिले में हुए करीब 350 करोड़ रुपये के राशन घोटाले में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की गर्दन फंसने लगी है। वहीं पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि मेरठ में 120 आधार कार्डों से 27 हजार लोगों का राशन गलत तरीके से निकाला गया। मेरठ में इन मुकदमों की विवेचना एसपी क्राइम रामअर्ज के नेतृत्व में एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) कर रही है। आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी का सहयोग नहीं मिलने से अधिकांश मुकदमों की विवेचना अटकी है। 

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मेरठ समेत कई जिलों में अपात्र लोगों को फर्जी तरह से राशन देने के नाम पर करोड़ों का घोटाला किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। मेरठ में करीब 350 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई। 
विज्ञापन


एसपी क्राइम के अनुसार, प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद जुलाई 2016 से 2017 के बीच जिले में 85 मामले दर्ज हुए। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। रविवार को एसपी क्राइम ने घोटाले में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की। उन्होंने जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के आठ इंस्पेक्टरों से रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कर्मचारी के पास थे सभी पासवर्ड
एसपी क्राइम का कहना है कि घोटाले में पूर्व में तैनात रहे जिला आपूर्ति अधिकारी, कई एआरओ और इंस्पेक्टर भी फंसने लगे हैं। आपूर्ति विभाग ऑफिस पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी के पास मशीनों का पासवर्ड था। कई मुकदमों में सिर्फ कोटेदार को नामजद किया गया है। जांच में सामने आया कि मशीनों को डीएसओ ऑफिस में मंगाया जाता था। वहां मशीनों को पासवर्ड से खोला और लॉक किया जाता था। आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के कर्मचारी भी शक के दायरे में हैं। 

हाईकार्ट में डालेंगे याचिका
एसपी क्राइम का कहना है कि राशन घोटले की मानीटरिंग हाईकोर्ट कर रही है। आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी जांच में सहयोग नहीं कर रही। इस मामले में एसआईटी हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी। जिससे पुलिस विवेचना पूरी कर जल्द चार्जशीट दाखिल कर सके। घोटाले के समय तैनात रहे आपूर्ति विभाग के कर्मचारी, इंस्पेक्टर और उच्च अधिकारियों का ट्रांसफर हो चुका है। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे। जबकि राशन डीलरों की मिलीभगत से यह घोटाला किया गया।

राशन घोटाले में मेरठ में 85 मुकदमे दर्ज हुए। जांच में सामने आया कि 120 राशन कार्डों से 27 हजार लोगों का राशन निकाला गया। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इसमें चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। - रामअर्ज, एसपी क्राइम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed