फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired teachers and staff bid farewell at the agricultural university.

Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों को दी विदाई

Tue, 30 Jun 2026 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 30 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Retired teachers and staff bid farewell at the agricultural university.
मोदीपुरम - कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई देते हुए।
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की।
विज्ञापन

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. पूरनचंद और राजेश्वर दयाल को जीपीएफ की धनराशि के चेक, माल्यार्पण और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों डॉ. विजय शुक्ला और सुरेश शर्मा को भी जीपीएफ का चेक, शॉल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कुलपति ने कहा कि लंबे समय तक किसी संस्था में कार्य करने से व्यक्ति का उससे गहरा भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है। इस दौरान डॉ. लोकेश गंगवार, डॉ. डीके सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. कमल खिलाड़ी आदि ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निदेशक (प्रशासन एवं अनुश्रवण) डॉ. यूपी शाही ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed