फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Retired soldier and his father arrested in Gaurav's murder, licensed revolver recovered

यूपी: गौरव की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेवानिवृत्त फौजी और उसका पिता गिरफ्तार, रिवाल्वर बरामद

Fri, 24 Sep 2021 12:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Sep 2021 12:36 PM IST
सार

मेरठ में गौरव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त फौजी और उसके पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Meerut News: Retired soldier and his father arrested in Gaurav's murder, licensed revolver recovered
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मवाना के भैंसा गांव में गौरव की हत्या के मामले में मवाना पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त फौजी और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद किया है।

विज्ञापन


गांव भैंसा निवासी सहंसरपाल ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे पड़ोसी शिवपाल व परणवीर और इनके लड़के अपनी छत से बेटे अंकुर के साथ गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर जब बेटा अंकुर उर्फ शेरू और भतीजा गौरव पुत्र विजयपाल अपनी छत पर पहुंचे तो सचिन, तरुण, शिवपाल, परणवीर और अमरजीत ने अपनी छत से गोली चला दी। जिसमें एक गोली अंकुर को लगी।
विज्ञापन


वहीं, आरोपियों ने गौरव को पकड़कर उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करते हुए मुझे और पिंटू व अंकुर की पत्नी को धमकी दी कि दोनों तो मार दिए, तुम्हे भी नहीं छोड़ेंगे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि नामजद आरोपी शिवपाल व उसके बेटे सेवानिवृत्त फौजी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर, एक खोखा और एक कारतूस बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नामजद आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह घर में सो रहा था। भाई तरुण की कहासुनी अंकुर से हो गई। अंकुर गाली-गलौज कर रहा था। हमारे कोई लड़का नहीं है, इसकी फब्ती कस रहा था। तरुण ने आकर जगाया और वह उसके साथ छत पर गया। अंकुर को गाली देने से मना किया तो उसने और कई लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मेरे सिर पर भी वार किया, जिससे मैं घायल हो गया। इसके बाद लाइसेंसी रिवाल्वर लाया और दो राउंड फायर किए। एक गौरव और दूसरी गोली अंकुर को लगी।

यह भी पढ़ें: यूपी धर्मांतरण प्रकरण: मौलाना कलीम सिद्दीकी के करीबी इदरीश को उठा ले गई एटीएस, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज

पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
गुरुवार को गौरव के शव का पोस्टमार्टम किया गया। गमगीन माहौल में गांव के श्मशान में गौरव के शव का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के बच्चों, पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, गोली लगने से घायल अंकुर का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरव का शव पोस्टमार्टम के बाद अपराह्न के समय गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बबली, मां बाला और पुत्र आदि (10 वर्ष) और बेटी रितिका (8 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, शव देखकर मृतक की भतीजी गुड्डन और बड़ा भाई पिंटू बेहोश हो गया। जिसके इलाज के लिए चिकित्सक को घर पर बुलाया। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: खौफनाक खुलासा: देश में जितना बड़ा नाम, उससे बड़े काले कारनामे, मौलाना की सच्चाई ने हर किसी को चौंकाया, तस्वीरें

बिना कारण मारा गया गौरव
अंकुर के परिजनों का आरोप था कि पड़ोसी तरुण घर में ताकझांक करता था। जिसका वे लोग विरोध करते थे। गौरव, अंकुर का चचेरा भाई है और उसका मकान अंकुर के मकान से काफी दूर है। अंकुर के मकान के पास गौरव का बड़ा भाई पिंटू रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात वह पिंटू से मिलने के लिए ही गया था। इसी दौरान वहां अंकुर व तरुण के बीच विवाद हुआ तो वह बचाव करने जा पहुंचा। जिसमें गौरव को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed