फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired inspector's engineer son attacked and killed with sticks and knives

Meerut News: रिटायर्ड दरोगा के इंजीनियर बेटे की लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर हत्या

Tue, 15 Oct 2024 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector's engineer son attacked and killed with sticks and knives
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में रविवार रात गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल के सामने सरेराह रिटायर्ड दरोगा प्रमोद त्यागी के इंजीनियर बेटे विमल त्यागी उर्फ शैंकी (40) की लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। विमल ने एक युवक को 80 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर उसने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। विमल के पिता ने पांच नामजद आरोपी और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जागृति विहार निवासी प्रमोद त्यागी यूपी पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर्ड हैं। बेटा विमल नोएडा में निजी मोबाइल कंपनी में इंजीनियर था। रविवार शाम उसके दोस्त गौरव तेवतिया और नीरज राठी घर से बुलाकर ले गए थे। ये लोग न्यूटिमा हॉस्पिटल के सामने एक चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां भावनपुर क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी संजय और सुनील फौजी पहले से मौजूद थे। विमल ने संजय को कारोबार करने के लिए 80 हजार रुपये उधार दिए थे। यहां रुपये न लौटाने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच, गौरव और नीरज यहां चले गए थे।
विज्ञापन

वहीं, संजय ने अपने भाई मोनू, भांजे विशाल और सागर समेत अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सबने मिलकर विमल पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान प्रमोद त्यागी अपने दोस्त ब्रजेश के साथ दवा लेने न्यूटिमा अस्पताल जा रहे थे। बेटे पर हमला होते देख वह शोर मचाते हुए उसे बचाने के लिए दौड़े। तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रमोद ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आरोपी संजय, सुनील, माेनू, विशाल, सागर के साथ ही अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
----
दुस्साहस : व्यस्त मार्ग पर दिया वारदात को अंजाम
गढ़ रोड पर न्यूटिमा हॉस्टिल के सामने और आसपास काफी भीड़भाड़ रहती है। यह काफी व्यस्त मार्ग है। इसकी परवाह किए बगैर हमलावरों ने दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। त्योहारों में कड़ी सुरक्षा और निगरानी का दावा करने वाली पुलिस भी आसपास दिखाई नहीं दी।

---
तीन साल पहले हुई थी दूसरी शादी
विमल की तीन साल पहले दूसरी शादी हुई थी। दूसरी पत्नी से काई संतान नहीं है। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। परिजनों के मुताबिक विमल होनहार इंजीनियर था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर शव घर पहुंचा तो सभी परिजन बिलखते रहे। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed