फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired Baboo Murdered in Meerut for Demanding Return of rs2.5 Lakh Loan, Accused Absconding

Murder: मेरठ में ढाई लाख रुपये वापस मांगने पर सेवानिवृत्त बाबू की हत्या, आरोपी फरार

Wed, 04 Jun 2025 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Jun 2025 02:18 PM IST
सार

मेरठ में रोडवेज से रिटायर बाबू मूलचंद त्यागी की ढाई लाख रुपये वापस मांगने पर हत्या कर दी गई। शव एनएच-34 के पास रजबहे से बरामद हुआ, आरोपी फरार।

 

विज्ञापन
Retired Baboo Murdered in Meerut for Demanding Return of rs2.5 Lakh Loan, Accused Absconding
रिटायर्ड बाबू की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक वारदात सामने आई। रोडवेज से सेवानिवृत्त बाबू मूलचंद त्यागी (67) की ढाई लाख रुपये के उधार की रकम वापस मांगने पर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

मूलचंद त्यागी गंगानगर के एफ ब्लॉक में परिवार संग रहते थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने घर के बाहर एक छोटी सी दुकान खोल रखी थी और ब्याज पर पैसा देना भी शुरू किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ समेत कुल 91 फीसदी निर्माण पूरा, बदायूं तक जुलाई में सेक्शन पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उन्होंने कसेरुबक्सर निवासी एक सेल्समैन आजाद जाटव और उसके दोस्त को करीब ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। जब वह पैसे मांगने लगे तो आजाद ने उन्हें बातचीत के बहाने बाइक से साथ ले जाकर रजबहे किनारे हत्या कर दी।

पत्नी अनीता और बेटे अतुल ने बताया कि मंगलवार शाम 6.30 बजे आजाद घर आया था। उसने हिसाब की फाइल से स्टांप पेपर और दस्तावेज निकाले और फिर मूलचंद को लेकर चला गया।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट मामला: मेरठ में बाजार बंद कर ऊर्जा राज्य मंत्री से मिलने पहुंचे व्यापारी

रात 8 बजे तक मूलचंद से अंतिम बार फोन पर बात हुई। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस ने सूचना दी कि मूलचंद का शव सिखेड़ा रजबहे के पास मिला है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed