फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central Market case: Traders closed the market in Meerut and reached to meet the Minister of State for Energy

सेंट्रल मार्केट मामला: मेरठ में बाजार बंद कर ऊर्जा राज्य मंत्री से मिलने पहुंचे व्यापारी

Wed, 04 Jun 2025 12:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Jun 2025 12:07 PM IST
सार

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट ने 661/6 अवैध कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में व्यापारियों की सभी याचिकाएं भी रद्द हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Central Market case: Traders closed the market in Meerut and reached to meet the Minister of State for Energy
मेरठ का सेंट्रल मार्केट का वह कांप्लेक्स, जिसे लेकर इस विवाद की शुरुआत हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों पर आवास एवं विकास परिषद की ओर से आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होते ही व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गई है। बुधवार को व्यापारी बाजार बिना खोले ही बैठक कर विरोध जताया। इसके बाद काफी संख्या में दुकानदार शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के आवास पर पहुंचे, जहां अभी वार्ता चल रही है।
विज्ञापन


 

Central Market case: Traders closed the market in Meerut and reached to meet the Minister of State for Energy
मेरठ का सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों ने खाली नहीं की दुकानें
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 काॅम्प्लेक्स मामले में 17 दिसंबर 2024 को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हुए हैं। व्यापारियों की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाएं भी रद की जा चुकी हैं।

आवास एवं विकास परिषद ने 661/6 के सभी 21 दुकानदारों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ 15 दिन में दुकानें खाली करने का तीसरा अंतिम नोटिस जारी करते हुए आदेश दिए थे। ऐसा न होने पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मामला भी चलाने को चेताया गया था। मामले में आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका भी दाखिल कर दी है।

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ समेत कुल 91 फीसदी निर्माण पूरा, बदायूं तक जुलाई में सेक्शन पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना दुकान खोले बैठक कर ऊर्जा राज्य मंत्री के घर पहुंचे
आवास एवं विकास परिषद की ओर से आवास एवं व्यवसाय गतिविधियां चलने पर करीब 80 मकान के आवंटन निरस्त कर दिए गए। इससे व्यापारियों में रोष है। बुधवार को कई दुकानदारों ने बिना दुकान खोले बैठक कर कार्यवाही पर रोष जताया।

कुछ दुकानदारों ने दुकान खोल ली थी जिन्हें स्टाफ के हवाले कर सभी दुकानदार ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के शास्त्री नगर ए ब्लॉक स्थित आवास पर पहुंचे, जहां अभी वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता किशोर वाधवा का कहना है कि ऊर्जा राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जनप्रतिनिधि और सरकार कोई बीच का रास्ता निकालेंगे व्यापारियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा गया अब। अब व्यापारी दुकान खोलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed