{"_id":"68fe23aaec2b4929f600d671","slug":"resurrected-xi-won-the-match-by-five-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-142824-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन ने पांच विकेट से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन ने पांच विकेट से मैच जीता
Sun, 26 Oct 2025 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को रिसरक्टेड इलेवन और जेडीएन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। रिसरक्टेड इलेवन ने जेडीएन क्रिकेट क्लब की टीम को पांच विकेट से हराया।
रिसरक्टेड इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जेडीएन क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवरों में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए, जिसमें सचिन ने 88, पीयूष ने 36 और कुलदीप ने 20 रनों का योगदान दिया। रिसरक्टेड इलेवन की ओर से शाहिद अली कस्सार ने दो, आर्यन और सुनील ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन ने 24.3 ओवरों में पांच विकेट पर 176 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इसमें राहुल तोमर ने 41, सुनील ने 32, हरेंद्र ने 22 रन बनाए। जेडीएन क्रिकेट क्लब की ओर से कुलदीप, सचिन ने दो-दो, रोहित ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सुनील (रिसरक्टेड इलेवन) को चुना गया। संवाद