फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Results of the regional sugarcane competition continue

मंडलीय गन्ना प्रतियोगिता का परिणाम जारी

Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Results of the regional sugarcane competition continue
मंडलीय गन्ना प्रतियोगिता का परिणाम जारी
विज्ञापन

मेरठ। सर्वाधिक गन्ना उपज के लिए हर साल कराई जाने वाली मंडलीय गन्ना प्रतियोगिता का शुक्रवार को परिणाम जारी कर दिया गया। मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजेश ने पांच सालों की प्रतियोगिता का परिणाम एक साथ जारी किया। प्रतियोगिता में प्रत्येक संवर्ग में प्रथम पुरस्कार हेतु 5000, द्वितीय पुरस्कार हेतु 3000 और तृतीय पुरस्कार हेतु 2000 रुपये दिए जाएंगे। पिछले पांच साल में सर्वाधिक गन्ना उपज लेने वाले मंडल के 39 किसानों में से मेरठ जनपद के 20 किसानों ने बाजी मारी है। इसमें सकौती के ओमप्रकाश, किठौर के रागिब, दबथुआ के कंवरपाल, भराला के सतपाल, खिर्वा नौआबाद के प्रमोद कुमार, मवाना खुर्द के मुकेश, दबथुआ के सुभाष चंद, दबथुआ के विक्रांत चौधरी, मवाना खुर्द के बृजनंदन, अगवानपुर के तेजपाल, पाली के नरेंद्र सिंह, कालंद के सत्यप्रकाश, गावड़ा के राकेश गर्ग, दादरी के वीरेंद्र, गढ़ी दबथुआ के कृष्णवीर, चिरौड़ी के सोहनवीर, बहादरपुर के अमरवीर, मुंडाली के कौसर, पलौता के अजब सिंह, रानी नंगला के विपिन आदि शामिल हैं। इन सभी किसानों ने पेड़ी और पौधा संवर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि इन सभी विजयी किसानों को जल्द ही पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed