फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Results of many courses will be released today in promotions

प्रोन्नति में कई कोर्सों के आज जारी होंगे रिजल्ट

Mon, 24 Aug 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Results of many courses will be released today in promotions
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं की प्रोन्नति का काम शुरू हो चुका है। विवि आज कई कोर्सों का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक कोर्स का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। यूजी-पीजी में फाइनल ईयर को छोड़कर बाकी कक्षाओं में बिना परीक्षा के ही छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जा रहा है। इसको लेकर विवि प्रशासन ने रिजल्ट जारी करने शुरू कर दिए हैं। वार्षिक प्रणाली में जितनी परीक्षाएं हो चुकी थीं, उन सभी के नंबर कंप्यूटर में फीड कर दिए गए हैं। मार्कशीट में इन नंबरों के अलावा जो पेपर नहीं हुए हैं, उनमें प्रमोट किया जा रहा है। अगली साल द्वितीय वर्ष में जो नंबर आएंगे उसी के आधार पर प्रथम वर्ष के नंबर दिए जाएंगे। द्वितीय वर्ष में प्रथम वर्ष के औसत नंबर देकर प्रमोट किया जा रहा है। रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रमोशन जल्दी करना होगा ताकि जल्द से जल्द से अगली कक्षा के एडमिशन हो सकें। सबसे पहले वार्षिक प्रणाली में प्रथम वर्ष के रिजल्ट निकाले जा रहे हैं। इसके बाद सेमेस्टर कोर्सों के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed