फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   restaurant manager accused Minister Yograj Singh of indecency in Muzaffarnagar

यूपी: पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने रेस्टोरेंट में किया बखेड़ा, मैनेजर से अभद्रता का आरोप

Wed, 08 May 2019 01:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
restaurant manager accused Minister Yograj Singh of indecency in Muzaffarnagar
पूर्व मंत्री योगराज सिंह

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ रालोद नेता एवं पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने सोमवार रात मंसूरपुर में नेशनल हाईवे स्थित नमस्ते द्वार के चकरा रेस्टोरेंट में परिजनों के साथ खाना खाने के बाद बिल भुगतान को लेकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पूर्व मंत्री ने कर्मचारियों व रेस्टोरेंट मैनेजर के साथ भी बदसलूकी की। बाद में पूर्व मंत्री मैनेजर के ऊपर बिल भुगतान की आधी रकम छह हजार रुपये फेंककर धमकी देकर चले गए। रेस्टोरेंट प्रबंधक ने मंसूरपुर थाने पर पूर्व मंत्री के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाने में नेशनल हाईवे स्थित नमस्ते द्वार रेस्टोरेंट के प्रबंधक आसिफ सिद्दीकी ने तहरीर दी। बताया कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह सोमवार देर रात परिवार के 14 सदस्यों के साथ उनके चकरा रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों समेत खाना खाया, जिसके बाद कर्मचारी ने खाने के भुगतान का 11,182 रुपये का बिल पूर्व मंत्री को दिया। प्रबंधक के शब्दों में, पूर्व मंत्री ने बिल देखकर भुगतान करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। रेस्टोरेंट कर्मचारी ने पूर्व मंत्री से बिल भुगतान का आग्रह किया तो वे बदसलूकी पर उतर आए और धमकी देते हुए हंगामा करने लगे। इस पर रेस्टोरेंट मैनेजर परवेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और पूर्व मंत्री से बिल भुगतान करने का अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने मैनेजर से भी गाली-गलौच व अभद्रता की। हंगामा बढ़ने पर योगराज सिंह बिल की आधी रकम छह हजार रुपये मैनेजर के ऊपर फेंककर देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। प्रबंधक ने पूर्व मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल
पूर्व मंत्री योगराज सिंह के खिलाफ मंसूरपुर थाने पर दी गई तहरीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। व्हाटसएस के अलावा फेस बुक पर भी लोगों ने यह तहरीर अपलोड की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
रेस्टोरेंट प्रबंधक आसिफ सिद्दीकी का कहना है कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह द्वारा बिल भुगतान के दौरान मैनेजर परवेंद्र गौतम व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच व बदसलूकी की। बाद में आधी रकम मैनेजर के ऊपर फेंककर देख लेने की धमकी देकर चले गए

पूर्व मंत्री योगराज सिंह का कहना है कि इंदर प्रधान की ओर से उन्हें परिवार समेत उक्त रेस्टोरेंट पर दावत दी गई थी। दावत के बाद उन्होंने इंदर प्रधान को बिल का पूरा भुगतान दे दिया है और उन पर अब कोई भुगतान किसी तरह का बकाया नहीं है।

इंस्पेक्टर मंसूरपुर संजीव कुमार का कहना है कि रेस्टोरेंट प्रबंधक की ओर से पूर्व मंत्री के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हासिल कर जांच में शामिल की गईं हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed