फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Resolved to declare cow as the mother of the nation

Meerut News: गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने का लिया संकल्प

Sun, 14 Dec 2025 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Resolved to declare cow as the mother of the nation
हस्तिनापुर में निकली गई रैली में शामिल गौ सेवक स्रोत संवाद
गो सेवा परिवार द्वारा मालीपुर गोआश्रय स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कई जिलों के गोसवक
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल लोगों ने किया गो संरक्षण का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। कस्बे के श्री मालीपुर गोआश्रय स्थल पर गो सेवा परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गाय को गोमाता का दर्जा दिलाने का संंकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बाइक रैली निकालकर गो संरक्षण की अपील की।
गो सेवा परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर सहित कई जनपदों से आए हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल रहे। कार्यक्रम में इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुकेश ठाकुर ने कहा कि भारत में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों, द्वारा उठाई जाती रही है लेकिन अब इस मांग को पूरा करने का समय आ गया है। गौरव गुर्जर ने कहा कि गायों के संरक्षण, उनकी हत्या पर रोक और उन्हें राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक माना जाना चाहिए, क्योंकि गाय को भारतीय संस्कृति के गौरव का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर गांव गणेशपुर मवाना में गो सेवकों का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गो सेवक दक्ष चौधरी अभिषेक ठाकुर, डॉ प्रकाश, गौरव, अक्कू राणा, आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

गोवध करने पर सख्त सजा का कानून जरूरी
ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि हिंदू धर्म में गोमाता प्राचीन समय से ही पूजनीय रही है इसलिए जातपात के भेदभाव को बुलाकर हमें इनकी रक्षा करनी चाहिए। गो सेवा परिवार के प्रदीप बावेजा ने गायों की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए उनके वध पर पूर्ण प्रतिबंध और गाय की हत्या को धार्मिक भावनाओं पर आघात मानकर इसे कड़ा दंडनीय अपराध बनाने की की।

हस्तिनापुर में निकली गई रैली में शामिल गौ सेवक स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में निकली गई रैली में शामिल गौ सेवक स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed