{"_id":"6a8b3a2a529b16ab2a03dee3","slug":"resolve-complainants-issues-or-face-action-ssp-meerut-news-c-72-1-mct1010-158232-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की समस्याओं का करें समाधान अन्यथा होगी कार्रवाई: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों की समस्याओं का करें समाधान अन्यथा होगी कार्रवाई: एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सभी एसपी, सीओ और थानेदारों के साथ कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि रात को चेकिंग अभियान चलाया जाए। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी फरियादी आए उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनकर कार्रवाई करें। फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें। यदि थाने में सुनवाई नहीं होगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।
एसएसपी ने कहा कि आगामी त्योहार बारावफात और अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस सभी पीस कमेटी के लोगों के साथ बैठक करें। शांतिपूर्वक त्योहार सम्पन्न कराया जाए। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका निष्पक्ष, त्वरित निदान करने के लिए कहा गया। एसएसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी एसपी यातायात को निर्देश दिए है।
-- -- -- -- -- -- -