फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reservation list of gram panchayats will be released tomorrow

कल जारी होगी ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची

Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Reservation list of gram panchayats will be released tomorrow
कल जारी होगी ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची
विज्ञापन

रोहटा। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच लोगों की निगाहें आरक्षण सूची पर टिकी हैं। अब तक अनारक्षित रहे गांव इस बार एससी लिए आरक्षित हो सकते हैं। 1995 से ये गांव कभी आरक्षित नहीं हुए हैं। आरक्षण के लिए रोटेशन की व्यवस्था की गई है। दो मार्च को जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
नई आरक्षण नीति के तहत 1995 से 2015 तक सामान्य अथवा अनारक्षित रहे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को मौका देने का फैसला लिया गया है। सरूरपुर ब्लॉक में 27, रोहटा विकास खंड में 39 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होगा। रोहटा में 1995 से अब तक ग्राम पंचायत नारंगपुर, भदौड़ा, बाड़म, डालमपुर, किनौनी, मिर्जापुर, उकसिया, सरूरपुर में मैनापूठी, जसड़ सुलतान नगर, बुबकपुर, पांचली बुजुर्ग, छुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हुई हैं। नई आरक्षण नीति के अनुसार इन ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण की प्रबल संभावना बनी हुई है। जिससे पिछले एक साल से चुनाव की तैयारियों में जुटे संभावित उम्मीदवारों में बेचैनी है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रोहटा विवेकानंद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से दो मार्च को आरक्षण सूची का पहला प्रकाशन किया जाएगा। एडीओ पंचायत सरूरपुर सुशील शर्मा ने बताया कि आठ मार्च तक दावा और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद 14 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार
हस्तिनापुर। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए दो मार्च को होने वाले आरक्षण के प्रकाशन पर सभी उम्मीदवारों की निगाहें टिकी हैं। ग्राम पंचायत सीटों की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं होने के कारण दावेदार अभी शांत हैं। विकासखंड हस्तिनापुर में ग्राम पंचायतों की संख्या 46 है। ग्राम प्रधान पद के दावेदारों को बेसब्री से आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार है। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर अनुमति मिलते ही दो मार्च को आरक्षण सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed