फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reports ran corona positive as soon as they arrived

मेरठ: रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही भाग निकले, सीएचसी पर लिखवाया गलत पता

Sun, 22 Nov 2020 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Reports ran corona positive as soon as they arrived
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेरठ से सटे दौराला में कोरोना की जांच के लिए सीएचसी पहुंचे दो लोगों द्वारा घर का गलत पता लिखाने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। दोनों ही लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। उनकी तलाश के लिए सीएचसी प्रभारी ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, शनिवार को हुई 160 लोगों की जांच में चार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि सीएचसी पर आयोजित कैंप में 160 लोगों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान चीनी मिल की कॉलोनी निवासी दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, लावड़ निवासी एक महिला व दौराला निवासी ग्रामीण भी संक्रमित पाया।
विज्ञापन


हालांकि इन दोनों ने जांच के दौरान घर का गलत पता लिखवाया। वे कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मौके से भाग निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों का मोबाइल फोन मिलाया तो बंद मिले। इस पर सीएचसी प्रभारी ने दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और महिला एवं ग्रामीण के विरुद्ध तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों का जल्द पकड़ा जाना जरूरी है। ऐसे लोग दूसरों के संपर्क में आकर संक्रमण फैलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया
क्षेत्र में लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर पुलिस एवं व्यापार संघ ने शनिवार को कस्बे तथा बाजार में घूमकर लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह के साथ व्यापार संघ अध्यक्ष ठाकुर हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन उपाध्याय व महामंत्री मनेंद्र भराला ने कस्बे मोहल्लों एवं बाजार में लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर सचेत किया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसको लेकर उन्होंने लोगों व व्यापारियों से घर से मॉस्क पहनकर निकलने, दुकान पर मॉस्क लगाकर रहने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा शारीरिक दूरी बनाए रखने को लेकर जागरूक किया।

थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति एवं वाहन चालक बिना मॉस्क पकड़ा गया तो उसका चालान काटा जाएगा। साथ ही बाजार व कस्बे में बिना मॉस्क वाले दुपहिया वाहन चालकों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed