{"_id":"68bf0673ded9fe159602e0f3","slug":"reported-the-disappearance-of-wife-and-daughter-mawana-news-c-40-1-smrt1041-110022-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटी के लापता होने की तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-बेटी के लापता होने की तहरीर दी
विज्ञापन
मवाना। गांव निलौहा निवासी नितिन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी उसकी चार वर्षीय बेटी को लेकर 4 सितंबर की रात 12 बजे कहीं चली गई। सुबह उठने पर उसे इसका पता चला। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर पत्नी-बेटी के साथ दिखाई दी। उनकी काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं कोई पता नहीं चल सका। गुमशुदगी दर्ज कर दोनों का पता चलाने की मांग की है।
तालाब की सफाई कराने की मांग
मवाना। गांव पलड़ा निवासी अनुज भाटी ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि उसने गांव स्थित तालाब की सफाई के लिए पत्र दिया था। ग्राम प्रधान ने झूठी आख्या देकर तालाब की सफाई को रुकवा दिया। ग्राम सचिव ने भी झूठी आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत की। जांच कराकर तालाब की सफाई कराने की मांग की है।