{"_id":"6413824b32ce60e8020a6f28","slug":"report-will-come-after-forensic-investigation-of-viral-video-na-news-c-14-1-mrt1004-157379-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच के बाद आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच के बाद आएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मेरठ-लखनऊ। एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर 20 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच रिपोर्ट चौथे दिन बृहस्पतिवार को नहीं सौंपी जा सकी। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जांच में कुछ और बिंदुओं को शामिल करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसमें वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराना शामिल है। बिना फॉरेंसिक रिपोर्ट के इस प्रकरण की जांच पूरी करना मुमकिन नहीं है।
आईपीएस के वायरल वीडियो को लेकर डीजीपी मुख्यालय के अधिकारी चुप्पी साधे हैं। पिछली जांच में किस आधार पर क्लीन चिट दी गयी, इसको लेकर मीडिया के सवालों से अधिकारी बच रहे हैं। बताते चलें कि 4 दिन पहले आईपीएस के रिश्वत मांगने का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए डीजीपी से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
मेरठ के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर कार्रवाई से पहले लखनऊ ने गोपनीय रिपोर्ट मेरठ के अधिकारियों से भी मांगी है। बताया गया कि जहां-जहां पर अनिरुद्ध कुमार की पोस्टिंग हुई, वहां के अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में कई अधिकारियों के बयान लेने की तैयारी चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब वीडियो कैसे और कहां से वायरल हुआ है।
विज्ञापन
कैसे बनी वीडियो, खुलेगा राज
एसपी देहात का कहना कि वाराणसी में स्कूल की बच्ची से दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद आरोपी को ट्रैप करने के लिए वीडियो बनाई थी। जांच टीम में शामिल अधिकारी एक्सपर्ट से राय ले रहे हैं कि यह वीडियो ट्रैप करने के लिए एसपी देहात ने बनाई या फिर आरोपी ने बनाई। इसकी भी जांच की जा रही है। फॉरेसिंक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि होगी।