{"_id":"5f15f9e38ebc3e63e125ef62","slug":"report-filed-for-illegal-construction-on-the-land-of-the-municipality-mawana-news-mrt492235336","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण कराने के मामले में एक माह बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, शिकायतकर्ता ने सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत में दोबारा कब्जा होने की आशंका जताई है।
जानकारी हो कि मखदूमपुर रोड पर नगर पालिका की भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण शुरू कर दिया था। लोगों की शिकायत पर पालिका द्वारा आरोपी को अवैध निर्माण को गिराने का नोटिस दिया था। आरोपी द्वारा अवैध निर्माण नहीं गिराने पर जेई जयपाल सिंह ने 13 जून को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं, पालिका ने निर्माण ध्वस्त कर दिया था। इस मामले में एक माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सोमवार को जेई द्वारा फिर से तहरीर दी गई। जिसे बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, आरोपी के परिवार से एक सदस्य को हिरासत में लिया है। इस मामले में मोहल्ला तिहाई निवासी शिकायतकर्ता सगीर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर करोड़ों कीमत की इस भूमि पर फिर से कब्जा कर निर्माण कराने की आशंका जताई है। इस संबंध में नगर पालिका के ईओ सुनील कुमार, चेयरमैन अय्यूब कालिया व जेई ने मामले से अनभिज्ञता जताई जताते हुए कहा कि उनको जानकारी नहीं है कि इस मामले में तहरीर किसने वापस ली। वहीं, थाना प्रभारी सतीश कुमार भी इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया ने कहा कि उक्त भूमि को सुरक्षित करने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर चार दीवारी कराई जाएगी।