फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed against six on the complaint of Lekhpal

लेखपाल की तहरीर पर छह पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 May 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six on the complaint of Lekhpal
मवाना। लेखपाल रुपाली वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लेखपाल रुपाली वर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गांव मटौरा में तैनात है। पूर्व में राजस्व टीम द्वारा कुड़ी कमालपुर में खसरा नंबर 470 चकमार्ग व खसरा नंबर 471 नाली की पैमाइश कर निशानदेही की गई थी और खूंटी लगवाई गई थी। उस समय नायब तहसीलदार नितेष सैनी, राजस्व निरीक्षक मुकेश गौड़ व पुलिस बल भी उपस्थित था। 16 मई को तहसीलदार के आदेशानुसार राजस्व टीम, ग्राम प्रधान व मनरेगा मजदूरों द्वारा चकमार्ग से कब्जे को हटवाया जा रहा था। मौके पर दोनों पक्ष मौजूद थे। परंतु दीपा, मोहित, राहुल, राजबीर, रामकेश व गुरमीत द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाली, उसको जाति सूचक शब्द कहते हुए अभद्रता की। दीपा द्वारा गाली गलौज करते हुए सरकारी कागजात छीनने की कोशिश की गई। मोहित व राहुल द्वारा धमकी दी गई। पुलिस ने महिला सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed