फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report against those who pollute with mobile parts

Meerut News: मोबाइल पार्ट्स से प्रदूषण फैलाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 03 Jan 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report against those who pollute with mobile parts
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र के मोमीन नगर में घनी आबादी के बीच पुराने मोबाइल के पार्ट्स को कैमिकल्स से अलग करने वाले के खिलाफ प्रदूषण फैलाने का मामला चौकी प्रभारी ने थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लोहिया नगर थाना पर उप निरीक्षक सुदीश सिरोही ने आबिद पुत्र इदरीश के खिलाफ रिपोर्ट में बताया कि चौकी फतेहउल्लापुर क्षेत्र में सगीर डेरी वाली गली मोमीन नगर में आबिद पुत्र इदरीश ने आस मौहम्मद का मकान सात हजार रुपये महीना किराये पर ले रखा है।
विज्ञापन

मकान घनी आबादी में है। आरोपी इस मकान में पुराने मोबाइल लाकर पार्टस अलग करता है। पार्ट्स की कैमिकल से धुलाई करता है, जिसमे धुआं निकलता है। घनी आबादी होने के कारण महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उप निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर वीडियोग्राफी भी की, जिसमें काफी प्रदूषण फैलता पाया गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय प्रदूषण नित्रयंण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed