फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   report against husband and in laws

पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्र्ज कराया

Tue, 24 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
report against husband and in laws
फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर दर्ज कराए मुकदमे में पुलिसकर्मी पति समेत देवर एवं ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। वहीं, प्राणघातक हमले का भी आरोप है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी विवाहिता की शादी दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पति भारत-तिब्बत पुलिस बल में गाजियाबाद में तैनात है। विवाहिता द्वारा कप्तान को एक माह पूर्व दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही उससे दहेज की मांग करते थे। वे मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं उस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया। प्रार्थना पत्र में आरोप है कि उसके पति ने कई मर्तबा उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म भी किया। इतना ही नहीं जटोली कंकरखेड़ा निवासी ननदोई तथा देवर ने तमंचे के बल पर गत 16 अगस्त को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला विवाहिता द्वारा एक माह पूर्व कप्तान के सामने रखा गया था, लेकिन परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के प्रयास जारी रहे। समझौता विफल होने के कारण फलावदा थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें विवाहिता द्वारा पति, सास, ससुर, ननद, ननदोई, देवर समेत आठ लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस ने कप्तान के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed