फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   replacing of police station incharges

पांच थानेदार हटाए, तीन दरोगा बनाए चौकी इंचार्ज

Mon, 01 Mar 2021 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
replacing of police station incharges
पांच थानेदार हटाए, तीन दरोगा बनाए चौकी इंचार्ज
विज्ञापन

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने रविवार रात पांच थानेदार हटा दिए और 10 थानों में फेरबदल किया गया। इनके अलावा तीन दरोगा चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। कई दिनों से पुलिस अधिकारियों में चल रहे पत्राचार के बाद यह फेरबदल किया गया है। टीपी नगर, सदर बाजार, परतापुर, इंचौली और बहसूमा थाने में तैनात थानाध्यक्षों के स्थानांतरण दूसरे जिलों में हुए थे। लेकिन उनको रिलीव नहीं किया जा रहा था। इसे लेकर अलग-अलग पुलिस विभाग में चर्चाएं चल रही थीं।
इन सभी पांचों थानेदारों को अब पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर गंगानगर बिजेंद्र पाल राणा को सदर बाजार, इंस्पेक्टर भावनपुर रघुराज सिंह को टीपी नगर, एसएसपी पीआरओ इंस्पेक्टर नजीर अली खान को इंस्पेक्टर परतापुर, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर बहसुमा, इंस्पेक्टर नीरज मलिक को पुलिस लाइन से भावनपुर, इंस्पेक्टर संजय शर्मा को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर खरखौदा भेजा गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा इंस्पेक्टर ऋषि पाल सिंह को खरखौदा से इंस्पेक्टर गंगानगर, इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह को लालकुर्ती से इंस्पेक्टर सरूरपुर, इंस्पेक्टर ऋषि पाल शर्मा को सरूरपुर से क्राइम ब्रांच और चौकी इंचार्ज लावड़ दरोगा अंकित कुमार को थाना प्रभारी इंचौली बनाया गया है। वहीं दरोगा प्रवीण कुमार को चौकी प्रभारी मंडी से लावड़ चौकी इंचार्ज, दरोगा सुभाष चंद्र को साइबर सेल से चौकी इंचार्ज टीपी नगर मंडी और कुलदीप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज पिल्लोखेड़ी लिसाड़ी गेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed