{"_id":"62703574f4c52f4f02248fac","slug":"repairing-broken-railing-on-delhi-meerut-expressway-city-news-mrt587008578","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टूटी रेलिंग ठीक कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टूटी रेलिंग ठीक कर रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टूटी रेलिंग ठीक कर रहे
परतापुर (मेरठ)। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले हुए हादसे में टूटी रेलिंग को ठीक कर रहे जीआर इंफ्रा के कर्मचारी जगदीशनाथ को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे हादसे में मुरादाबाद गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और कार में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों हादसों में घायल तीन लोगों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर जीआर इंफ्रा की टीम टूटी रेलिंग को ठीक करने पहुंची थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कर्मचारी जगदीशनाथ को टक्कर मार दी। उसे पहले मेरठ के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना मुरादाबाद गांव के पास हुई। इसमें कार की डिवाइडर से टक्कर से दो युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में तीन कारें और एक कैंटर चपेट में आने से बच गया। कुछ लोगों का कहना था कि नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, इन युवकों के शराब के नशे में होने की भी बात की जा रही थी। घायल युवकों का गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।