फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Repair of Meerut-Garh road will be done in two crores, tender issued

दो करोड़ में होगी मेरठ-गढ़ मार्ग की मरम्मत, टेंडर जारी

Fri, 18 Jun 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Repair of Meerut-Garh road will be done in two crores, tender issued
दो करोड़ में होगी मेरठ-गढ़ मार्ग की मरम्मत, टेंडर जारी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-गढ़ मार्ग की मरम्मत और मेंटीनेंस के लिए एनएचएआई ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर 25 जून को खुलेगा। दो करोड़ रुपये से नौ महीने में मार्ग की मरम्मत की जाएगी। एनएच-709ए के हिस्से में शामिल किए गए इस मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं।
मरम्मत के कार्य के लिए बजट तीन भागों में बनाया गया है। पहले कार्य में गड्ढे और कई स्थानों से उखड़ी सड़क का कार्य किया जाएगा। इस पर एक करोड़ 51 लाख 65 हजार रुपये का बजट लिया गया है। वहीं, अन्य कार्यों के लिए 60 लाख और 34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए एनएचएआई ने उस साइट इंजीनियर और क्वालिटी सर्वेयर कम मैटीरियल इंजीनियर की मांग की है, जिसका इस क्षेत्र में दस वर्ष का अनुभव हो।
विज्ञापन

रोजाना गुजरते हैं 50 हजार से अधिक वाहन
मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर सिंगल लेन मुरादाबाद होते हुए लखनऊ तक जाती है। मार्ग पर रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसे अब एनएचएआई की ओर से बनाया जाना है। अभी इस मार्ग पर अधिक वाहन होने पर किठौर और शाहजहांपुर में जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed