फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Remains of cow found in Kayastha Badha forest

कायस्थ बड्ढा के जंगल में मिले गाय के अवशेष

Sat, 09 May 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Remains of cow found in Kayastha Badha forest
कायस्थ बड्ढा के जंगल में मिले गाय के अवशेष
विज्ञापन

मेरठ। गांव मानपुर निवासी कोल्हू स्वामी की बृहस्पतिवार रात गाय चोरी हो गई। वहीं, यूपी 100 गाड़ी के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में तलाश की परंतु पता नहीं चल सका। अगले दिन कोल्हू स्वामी ने ग्रामीणों के साथ जंगल में गाय की तलाश की। इसी दौरान कायस्थ बड्ढा के जंगल में कुछ अवशेष मिले। जिसके बाद भावनपुर एसओ एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांचकर अवशेष साथ ले गए। वहीं, पीड़ित ने एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव मानपुर निवासी कोल्हू स्वामी बुद्धप्रकाश की गाय कोल्हू परिसर में बंधी थी। उसे बीती देर चोरी कर लिया। कोल्हू स्वामी ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर यूपी 100 एवं भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंचीं और जंगल में गाय की तलाश की। हालांकि उसका पता नहीं चल सका। अगले रोज कोल्हू स्वामी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। ग्राम कायस्थ बड्ढा के जंगल में गोवंश के अवशेष ईख के खेत में पडे़ मिले। इसकी जानकारी पाकर थाना भावनपुर एसओ संजय कुमार एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जानकारी कर तथा अवशेष लेकर लौट गए। वहीं, पीड़ित बुद्धप्रकाश ने गांव के ही दूसरे समाज के युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। इस संबंध में भावनपुर पुलिस ने बताया कि गोकशी की आशंका के चलते पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed