फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   religious program are done in trimoorti mandir due to corona virous

कोराना वायरस से बचने के लिए तीनमूर्ति मंदिर में कराया जा रहा धार्मिक अनुष्ठान

Fri, 20 Mar 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
religious program are done in trimoorti mandir due to corona virous
कोरोना वायरस से निपटने के लिए जंबूद्वीप में विधान पाठ में मौजूद साधक। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप परिसर में स्थित तीनमूर्ति मंदिर में विषापहार विधान का धार्मिक अनुष्ठान कोरोना वायरस के निवारण हेतु चल रहा है। जैन समाज की साध्वी भारत गौरव गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में विषापहार विधान भक्तों के द्वारा किया जा रहा है। विधान में रचयिता ने 44 महाकाव्यों के द्वारा रोगों के निवारण की बात कही है।
विज्ञापन

संस्थान के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि जो विधान प्रतिदिन महामारी के निवारण के लिए किया जा रहा है। प्रज्ञा श्रमणि आर्यिका चंदनामती माताजी द्वारा श्लोक को पढ़कर ऋद्धि मंत्रों के साथ श्रीफल के माध्यम से मंडल पर अर्घ्य समर्पित किया जा रहा है। विशेष अनुष्ठान से रोगों का शीघ्र निवारण होगा। जैन संतों ने धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भौतिक प्रयोगों के साथ इन धार्मिक अनुष्ठानों को भी करने की बात कही है। जंबूद्वीप संस्थान के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्ति रवींद्र कीर्ति स्वामीजी ने कहा कि यह समय विवेकपूर्वक कार्य करने का है। अपने विवेक से अपने परिवार, देश, समाज की सुरक्षा स्वयं करें। विषापहार स्तोत्र में कविवर धनंजय ने कहा कि आज लोग विष को दूर करने के लिए मणि, मंत्र, औषधि आदि को जगह-जगह ढूंढने में लगे हुए हैं, जबकि मंत्र, मणि, औषधि सब भगवान के पर्यायवाची नाम हैं। भगवान की भक्ति में वह अचिंत्य शक्ति है जो विष को दूर कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed