फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   religious event Hanuman chalisa paath

Meerut News: गीता आश्रम मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण

Wed, 07 Oct 2026 03:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
religious event Hanuman chalisa paath
...गीता कॉलोनी निवासी परिवारों ने सात बार किया सामूहिक पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
तिलक रोड स्थित गीता आश्रम मंदिर में गीता कॉलोनी निवासी परिवारों का मासिक मिलन कार्यक्रम के तहत हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अतुल परिवार की ओर से आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का सात बार पाठ किया। इसके बाद हनुमान जी एवं भगवान राम की आरती की गई।

डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल और विनीता आहूजा ने भजन प्रस्तुत किए। जिन पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा। पंडित रत्नेश पांडे ने धर्म एवं भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में सभी परिवारों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विजय मेहरा, राकेश जैन, राजेश अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, रचित जैन, अनीता, विनीता आहूजा, अनिल गुप्ता, परविंदर, सोनिया, रेनू रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed