{"_id":"5a5f61804f1c1b72268b4e2f","slug":"religion-change-before-court-marriage-girl-family-beating-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कर किया कोर्ट मैरिज, लड़की पक्ष ने धोखे से बुलाकर प्रेमी को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कर किया कोर्ट मैरिज, लड़की पक्ष ने धोखे से बुलाकर प्रेमी को धुना
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कर किया कोर्ट मैरिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में एक युवक ने दूसरे समुदाय की युवती से धर्म परिवर्तन कर कोर्ट मैरिज कर ली। लड़की पक्ष ने पहले बहाने से लड़के को अपने घर बुला लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक का नगर कोतवाली के एक मोहल्ले की दूसरे समुदाय की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व दोनों अपने घर से फरार हो गए। इस मामले में युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। बताया जाता है कि युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया और दोनों ने कोर्ट पहुंचकर शादी कर ली तथा अपनी शादी को पंजीकृत भी करा लिया। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पुलिस को दोनों की सुरक्षा के आदेश भी दिए। इसके बाद प्रेमी युगल सहारनपुर लौट आया। प्रेमिका के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने दोनों को अपनी इज्जत का वास्ता दिया तथा युवती को इज्जत के साथ घर से रुखसत करने का आश्वासन दिया। युवक-युवती ने उनकी बात मान ली और युवती अपने परिजनों के साथ चली गई।
विज्ञापन
पढ़ें : लव जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने युवती को अपने पास रोक लिया और दोबारा उससे मिलने भी नहीं दिया गया। मंगलवार को उसने फोन पर युवती के भाई को फोन कर युवती से बात कराने को कहा तो युवती का भाई इसके लिए तैयार हो गया। आरोप है कि लड़की के भाई ने मिलाने के बहाने उसे कोर्ट रोड पर बुलवा लिया, जहां वह अपने एक दोस्त को युवती के कपड़े ओढ़ाकर मुंह ढक कर ले आया, जैसे ही युवक उन लोगों के पास पहुंचा। उन लोगों ने युवक को दबोच लिया और लड़की के भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। तीनों ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली। उसी समय सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों को कोतवाली ले आई। पिटाई से घायल हुए प्रेमी युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को पूरे दिन आपस में समझौता कराए जाने का प्रयास चलता रहा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/