यात्रियों की जेब को राहत: मेरठ से दिल्ली तक पैसेंजर ट्रेनों का किराया 20 रुपये हुआ, आठ ट्रेन देरी से पहुंची
मेरठ से दिल्ली तक पैसेंजर ट्रेनों का किराया 20 रुपये किया गया है। मेरठ से सहारनपुर का किराया अब 25 रुपये हो गया है, जो पहले 55 रुपये था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का पुराना किराया बहाल कर दिया है। मेरठ से दिल्ली तक का सफर अब 20 रुपये में किया जा सकेगा, जो पहले 40 रुपये में होता था।
मेरठ से सहारनपुर का किराया अब 25 रुपये हो गया है, जो पहले 55 रुपये था। पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम होने से अब पैसेंजर में यात्रियों की भीड़ रहेगी, जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ कम होने का अनुमान है। क्योंकि मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया पहले जैसा ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: BJP Candidate List: गाजियाबाद पर अटका मेरठ का गणित, चौंकाने वाली हो सकती है घोषणा, लगाए जा रहे ये कयास
चुनावी साल में सरकार ने पैसेंजर ट्रेनों को किराया कम करने की घोषणा की। रेलवे विभाग ने भी इसे अब लागू कर दिया है। शनिवार से सिस्टम अपडेट होने स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनों के टिकट सस्ते मिलने शुरू हो गए है।
मेरठ से पहले परतापुर का किराया भी 30 रुपये थे, जो अब कम होकर 10 रुपये हो गया है। गाजियाबाद का किराया भी 35 रुपये से कम होकर 15 रुपये हो गया है। हालांकि अभी जिन पैसेंजर ट्रेनों की संख्या में जीरो लगा कर उन्हें स्पेशल बना कर चलाया गया था, उन ट्रेनों के नंबर में अभी (0) नहीं हटाया है।
मेरठ सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम कर दिया है। पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें जल्द पैसेंजर बन कर चलेगी। इनके आगे लगा जीरो हटाया जाएगा।
इन ट्रेनों में मिलेंगे सस्ते टिकट
सहारनपुर- दिल्ली पैसेंजर
सहारनपुर- दिल्ली मेमू
सहारनपुर-दिल्ली मेमू
मेरठ कैंट-रेवाड़ी-श्रीगंगानगर
मेरठ-खुर्जा
मेरठ-गाजियाबाद
हरिद्वार-दिल्ली
कालका- दिल्ली
आठ ट्रेन देरी से पहुंची, यात्री परेशान
लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। रविवार को आठ ट्रेन देरी से आने से यात्रियों को परेशानी हुई। नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, शालीमार एक्सप्रेस 1:41 घंटे, हरिद्वार एक्सप्रेस 1:37 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डाउन एक घंटा, बांद्रा एक्सप्रेस 1:54 घंटे देरी से यहां पहुंची। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर दोनों ट्रेन भी डेढ़ घंटे की देरी से मेरठ पहुंची।