{"_id":"6216576ad0701e3f9a7a90a2","slug":"relief-in-meerut-no-corona-patient-was-found-after-two-months-5250-people-were-tested-for-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: मेरठ में दो माह बाद कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला, 5250 लोगों की हुई कोरोना की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: मेरठ में दो माह बाद कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला, 5250 लोगों की हुई कोरोना की जांच
Wed, 23 Feb 2022 09:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:18 PM IST
सार
मेरठ में दो माह बाद कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है यह राहत की बात है। संक्रमण काफी कम हो गया है। उम्मीद है जल्द कोई सक्रिय केस भी नहीं रहेगा। लोग मास्क लगाएं और वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले में बुधवार को करीब दो माह बाद ऐसा हुआ, जब 5250 लोगों की जांच में एक में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल 79 केस सक्रिय हैं, जिनमें से 4 अस्पतालों में भर्ती हैं और 75 होम आइसोलेशन में हैं, 15 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना के सक्रिय केसों पर दो ही बार ब्रेक लगा है। चार दिसंबर को मेरठ कोरोना मुक्त हुआ था, जब न तो संक्रमण का कोई नया मामला सामने आया था और जिन दो मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा था, वे भी स्वस्थ हो गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद 15 दिन बाद से फिर मरीज मिलने लगे थे, जिसे तीसरी लहर कहा गया। 29 अक्टूबर 2021 को भी मेरठ कोरोना मुक्त हुआ था, जब कोई सक्रिय केस नहीं था, लेकिन फिर 24 घंटे बाद ही संक्रमण के सात नए मामले सामने आ गए थे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना का मरीज न मिलना राहत की बात है। संक्रमण काफी कम हो गया है। उम्मीद है जल्द कोई सक्रिय केस भी नहीं रहेगा। लोग मास्क लगाएं और वैक्सीन लगवाएं। कोरोना से बचाव के लिए ये जरूरी है।