फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief from fog, rising temperature rang alarm bells

Meerut News: कोहरे से राहत, बढ़ते तापमान ने बजाई खतरे की घंटी

Fri, 31 Jan 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Relief from fog, rising temperature rang alarm bells
मौसम..तेज धुप में गुजरते लोग - फोटो : कॉलेज
मोदीपुरम। मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। एक दिन पहले कोहरे ने लोगाें को परेशान किया। बृहस्पतिवार को कोहरा तो कम रहा, लेकिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सप्ताह में यह दूसरी बार है जब पारे ने अपने तेवर दिखाए हैं। लगातार बढ़ते पारे ने फसलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। खासकर गेहूं की पैदवार पर काफी असर पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों ने एक फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार खारी का कहना है कि जनवरी व फरवरी तक गेहूं की फसल के लिए ठंड जरूरी होती है। तापमान ज्यादा होने से गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है, जिससे दाना कमजोर रहेगा और उत्पादन भी घटेगा। पछेती फसल पर ज्यादा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के लिए 18 डिग्री के आसपास तापमान होना चाहिए।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की बढोतरी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय कोहरा हल्का रहा है। दो पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होने के कारण एक फरवरी को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



200 से ऊपर चल रहा है एक्यूआई
पिछले दो दिन से शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में चल रहा है। तेजी से एक्यूआई में बढोतरी हुई है। जिस करण से हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एक्यूआई 220 दर्ज किया गया, जबकि शहर में गंगानगर 196, जयभीमनगर २201, पल्लवपुरम 263, बेगमपुल 280, दिल्ली रोड 256 दर्ज किया गया।

ये कर सकते हैं उपाय
समय पर पोटाश का इस्तेमाल करें।
गेहूं की फसल में एनपीके 00:00:52 छिड़कें।
खेत में नमी बरकरार रखें, सिंचाई बराकर करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed