{"_id":"635edcb93fd7e0133c7b8fac","slug":"relief-after-25-days-three-lakh-people-of-the-city-got-gangajal-city-news-mrt6115344142","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 25 दिन बाद शहर के तीन लाख लोगों को मिला गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 25 दिन बाद शहर के तीन लाख लोगों को मिला गंगाजल
विज्ञापन

मेरठ। शहर की करीब तीन लाख आबादी को 25 दिन बाद रविवार को गंगाजल मिल गया। दशहरे से दिवाली के बाद तक गंगनहर सफाई के लिए बंद रही। इस अवधि में शहर में ट्यूबवैलों से जलापूर्ति की गई और पानी का प्रेशर कम रहा।
हरिद्वार से पानी बंद की सप्लाई 4/5 अक्तूबर की मध्य रात्रि बंद की गई थी। सिंचाई विभाग ने दो दिन पहले गंगनहर में हरिद्वार से पानी छोड़ दिया था। इस बीच भोला झाल पर पानी का शोधन करने मेें दो दिन लग गए। पाइपलाइन साफ करने के लिए दो स्थानों पर नाले में पानी डालना पड़ा। रविवार सुबह साकेत पीएल शर्मा स्मारक, बच्चा पार्क, नौचंदी और टाउन हॉल जलाशय क्षेत्रों में घर-घर गंगाजल पहुंच गया। जलकल विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार का कहना है कि रविवार शाम पूरी क्षमता के साथ गंगाजल की आपूर्ति की गई है।